Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरक सिंह पर रेप केस राजनीतिक साजिशः भाजपा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2016 03:21 PM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का केस दर्ज होने को भाजपा ने राजनीतिक साजिश करार दिया। साथ ही भाजपा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर रेप का केस दर्ज होने को भाजपा ने राजनीतिक साजिश करार दिया। साथ ही भाजपा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने एक बयान में कहा कि हरक सिंह रावत पर दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश है। जब से कांग्रेस के दस विधायक भाजपा के खेमे में आए, तब से उनके खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं।

    पढ़ें-पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
    उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत पहले रेखा आर्य के पति के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया। अब हरक सिंह रावत इस साजिश का शिकार हुए। भाजपा इस साजिश का कड़ा विरोध करेगी।

    पढ़ें-उत्तराखंड स्टिंग को लेकर विवादों में रहे यादव की ऊर्जा निगम में फिर ताजपोशी
    उन्होंने कहा कि राज्य में विनियोग बिल पारित होने के बाद से लूट का खेल तेज हो गया है। सिडकुल की ओर से राजकीय निर्माण निगम को वेवसाइट बनाने के लिए 1.31 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने वाली एजेंसी को वेवसाइट का काम क्यों दिया गया। साथ ही उन्होंने यूपीसीएल के एमडी पर भी सरकार के मेहरबान होने का आरोप लगाया।
    पढ़ें-मंत्रीमंडल विस्तार से संतुलन बनाने में कामयाब रहे सीएम