Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्‍ली में दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2016 08:56 PM (IST)

    पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में 32 साल की एक युवती ने भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आज पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। मामला दर्ज कराने वाली महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर, इस संबंध में पूछे जाने पर हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें अभी मामले की कोई जानकारी नहीं है। वह स्वयं दिल्ली में ही मौजूद हैं।

    पढ़ें:-जबरन बनाया शारीरिक संबंध, दिया शादी का झांसा; आठ दिन तक किया दुष्कर्म

    गौरतलब है कि हरक सिंह रावत उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
    हरक सिंह रावत जब एनडी तिवारी की सरकार में मंत्री थे, तब असम निवासी महिला जेनी ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उसके बच्चे के पिता हैं। मामले की सीबीआइ जांच हुई थी। सीबीआइ ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी।

    पढ़ें:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा