Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जबरन बनाया शारीरिक संबंध, दिया शादी का झांसा; आठ दिन तक किया दुष्कर्म

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2016 07:04 AM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक युवती से आठ दिन तक बंधक बनाकर दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सितारगंज, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक युवती से पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाने, फिर शादी का झांसा देकर आठ दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया था कि वह करीब पांच माह पहले अपनी बुआ के घर बहेड़ी गई थी। इस दौरान उसकी फूफा के चचेरे भाई इमरान ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसका विरोध करने पर शादी का झांसा दिया।

    पढ़ें:-चाकू की नोक पर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

    जब इमरान पर शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद करके मारपीट की। आठ दिन तक उसे कमरे में बंद कर इमरान ने शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर उसको पीटा गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने ताहिर, रहीस, तैयब इकबाल कुरैशी पुत्र बाबू, नाजरा, नाजमा व मैना पुत्री बाबू कुरैशी व इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पढ़ें: अपनी बेटी से दुष्कर्म करने वाला शैतान पिता गिरफ्तार

    मुकदमा बहेड़ी भेजने की तैयारी
    पुलिस ने आखिर युवती की तहरीर पर आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन मामला अपने क्षेत्र का मानने से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने एफआइआर का नंबर दर्ज नहीं किया है। मामला बहेड़ी थाना का मान रही है, जबकि युवती की तहरीर में आरोपियों के ग्राम भिटौरा में आठ दिन तक बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और मारपीट करने का जिक्र है। पुलिस इस मुकदमे को बहेड़ी थाने भेजने की तैयारी में है।

    पढ़ें:-रामनगर में घरवालों को बंदी बनाकर बेटियों से दुष्कर्म, लूटपाट भी की

    खबरें और भी