Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झूठे मुकदमें में फंसाने पर भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 15 Mar 2016 01:04 PM (IST)

    विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने गांधी पार्क में धरना दिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून। विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने गांधी पार्क में धरना दिया।
    गत दिवस विधानसभा कूच के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कई स्थानों पर भिड़ंत हुई। इसी दौरान पुलिस के घोड़े की टांग भी टूट गई थी। इस मामले में पुलिस ने भाजपा विधायक गणेश जोशी समेत कई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
    इसके विरोध में गांधी पार्क में धरने पर बैठे भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि हरीश रावत सरकार भाजपा को बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। उसे अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सरकार की इसी हताशा को दर्शाता है।
    पंतनगर से आई पशु चिकित्सकों की टीम
    कल प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े शक्तिमान के इलाज के लिए पंतनगर से पशु चिकित्सकों की टीम देहरादून पहुंच गई। इस टीम की ओर से उसका ईलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं चिकित्सकों ने चेन्नई के वेटनरी कॉलेज को भी शक्तिमान की फोटो और रिपोर्ट भेजी है।
    पढ़ें-देहरादून में पुलिस और भाजपा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में टूटी घोड़े की टांग