विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली से पहले मिले नए संकेत

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 06:45 PM (IST)

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए जारी मुख्य पोस्टर पार्टी के भीतर बदले हुए समीकरणों को संकेत दे रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए जारी मुख्य पोस्टर पार्टी के भीतर बदले हुए समीकरणों को संकेत दे रहा है। इस पोस्टर में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों, पांचों सांसद, जिनमें से तीन पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा केवल सतपाल महाराज को जगह दी गई है। माना जा रहा है कि भाजपा के चुनावी शंखनाद के सबसे अहम कार्यक्रम के मुख्य पोस्टर में महाराज की उपस्थिति पार्टी में उनके बढ़ते कद को दर्शा रही है।
भाजपा की ओर से बीते रोज परिवर्तन यात्रा का मुख्य पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूडी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व महारानी राज्य लक्ष्मी शाह को जगह दी गई है।

पढ़ें: पीडीएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: प्रदीप टम्टा
इस पोस्टर में जो बात ध्यान खींच रही है, वह सतपाल महाराज की तस्वीर है। दरअसल, सतपाल महाराज ने गत लोकसभा चुनावों के ठीक पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन संभाला था।
इस दौरान वे चुनावों में खासे सक्रिय रहे और उन्हें विभिन्न प्रदेशों में प्रचार का भी जिम्मा दिया गया। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के भी सदस्य हैं। केंद्र से नजदीकी होने के बावजूद उनका प्रदेश संगठन में बहुत अधिक उपयोग देखने को नहीं मिला।

पढ़ें: उत्तराखंड: चुनाव से पहले नए जिलों का गठन करेगी हरीश सरकार
विधानसभा चुनावों के निकट आते ही सूबे में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आलाकमान ने अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में किसी का नाम प्रोजेक्ट नहीं किया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देहरादून में पिछले दिनों जरूर इस बात के संकेत दिए थे कि पार्टी चुनाव किस चेहरे पर लड़ेगी, समय आने पर केंद्रीय नेतृत्व इसका ऐलान करेगा। चुनाव से पूर्व परिवर्तन यात्रा के रूप में भाजपा प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर रही है।

पढ़ें-उत्तराखंड: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगी 70 जनसभाएं
इस यात्रा में भले ही जगह-जगह स्थानीय क्षत्रप अपने पोस्टर बैनर सजाते रहेंगे लेकिन मुख्य पोस्टर हर जगह एक ही रहेगा। जाहिर है कि इस पोस्टर के जरिए प्रदेश भाजपा के प्रमुख चेहरों को सामने लाया गया है।

पढ़ें: चुनावी रणनीति पर पीडीएफ जल्द खोलेगी पत्तेः नैथानी
यह भी माना जा रहा है कि इन्हीं चेहरों में से कोई एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया जाएगा। इससे सतपाल महाराज को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में से एक के रूप में प्रोजेक्ट करने की चर्चाओं को भी बल मिल रहा है। हालांकि, भाजपा ने ऐसी किसी बात से इन्कार किया है।

पढ़ें-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत
सतपाल महाराज पर ये बोले अजय भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सतपाल महाराज को पोस्टर में इसलिए शामिल किया गया क्योंकि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। यही नहीं, महाराज धर्मगुरू भी हैं। हालांकि साथ ही अजय भट्ट ने यह भी कहा कि इस पोस्टर के जरिए सतपाल महाराज को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश करने जैसी कोई बात नहीं है।

पढ़ें:-उत्तराखंड में बड़ा गुल खिलाएगा एनडी तिवारी का भाजपा कनेक्शन!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।