Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में भारी बहुमत के बावजूद संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 26 Jul 2017 09:03 PM (IST)

    प्रदेश में भारी बहुमत से सत्ता में आने के बावजूद भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में भारी बहुमत के बावजूद संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा
    उत्तराखंड में भारी बहुमत के बावजूद संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश में भारी बहुमत से सत्ता में आने के बावजूद भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी की नजरें अब आगामी निकाय चुनाव के साथ ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों पर भी टिकी हैं। 

    इसके लिए संगठन अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की तैयारी में है। मंत्रियों और विधायकों को इसकी विशेष जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। इसके लिए बाकायदा संगठन की ओर से कार्यक्रमों की एक वृहद रूपरेखा तैयार की गई है। इसी कड़ी में 27 जुलाई से देहरादून में विधायकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    भाजपा को जिस तरह विधानसभा चुनाव में जनता का साथ मिला, इतनी ज्यादा उम्मीद खुद संगठन को नहीं थी। यही वजह है कि अब भाजपा जनता के इस विश्वास को कायम रखने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति नीति से जोडऩा चाह रही है। इसके लिए मंत्रियों और विधायकों को अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी है। 

    इसके तहत भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 27 व 28 जुलाई को आयोजित हो रहा है। वर्ग का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश करेंगे। वर्ग में भाजपा विधायक व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। कुछ सांसद भी वर्ग में भागीदारी करेंगे।

    खबरें और भी

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट्, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री और विधायक पूरे समय उपस्थित रहेंगे। वर्ग में विभिन्न सत्रों में भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। 

    संसद का सत्र होने के बावजूद कुछ सांसद भी वर्ग में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देहरादून में स्वामी राम तीर्थ आश्रम में होने वाले शिविर के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर स्थल को स्वामी राम तीर्थ नगर का नाम दिया गया है, जबकि आश्रम के अंदर प्रशिक्षण स्थान को पं. दीन दयाल उपाध्याय परिसर व बौद्धिक सभागार को स्वामी विवेकानंद सभागार कहा गया है। सभी प्रतिभागियों को 27 जुलाई की रात्रि प्रशिक्षण स्थल पर रहना होगा।

    यह भी पढ़ें: विभागों के कामकाज पर रहेगी सीएम की सीधी नजर 

    यह भी पढ़ें: सहकारिता में भाजपा को टक्कर देगी कांग्रेस

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: जड़ें जमाने की कोशिश में क्षेत्रीय दल उक्रांद