Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवक ने की आत्‍महत्‍या, घरवालों के नाम छोड़ गया दो पर्चियां...

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2016 07:20 AM (IST)

    ऋषिकेश में हीरालाल मार्ग स्थित भारत बुक डिपो के संचालक विजय आनंद ने आज आत्‍महत्‍या कर ली। मरने से पहले उन्‍होंने घरवालों के नाम दो पर्चियां छोड़ दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: हीरालाल मार्ग स्थित भारत बुक डिपो के संचालक विजय आनंद ने दो पर्चियां लिखकर आत्महत्या कर ली। एक पर्ची में उन्होंने घरवालों को सॉरी लिखा है, जबकि दूसरी पर्ची में लोगों के नाम और उन्हें देने वाली रकम का लिखी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    हीरालाल मार्ग पर भारत बुक डिपो काफी पुरानी दुकान है। इसके संचालक विजय आनंद गोल्डी भाई (40 वर्ष) सुबह अपने कमरे की छत के पंखे से फंदे से झूलते मिले। परिजनों के मुताबिक रात्रि करीब 12 बजे वह सोए हुए थे। सुबह किसी वक्त उन्होंने यह कदम उठाया। दरवाजा खुला हुआ था, जब परिजन भीतर गए तो दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया।

    पढ़ें: 'मम्मी-पापा आखिरी बार बदनामी सह लेना', लिखकर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से दो पर्चियां मिली। एक में उन्होंने अपनी मां, पत्नी और बच्चों के लिए सॉरी लिखा है, जबकि दूसरी पर्ची में उन्होंने कुछ लोगों के नाम और उन्हें देने वाली रकम लिखी है। साथ ही उनके पैसे घर में कहां रखे हैं इसका भी जिक्र किया है। घरवालों से वह रुपये उन लोगों को देने के लिए कहा गया है। पुस्तक विक्रेता विजय आनंद ने आत्महत्या जेसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर सभी स्तब्ध है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


    पढ़ें:-फंदे से लटककर महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप