यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंडः बसपा ने घोषित की चार जिलों की कार्यकारिणी
बहुजन समाज पार्टी अब फिर से पार्टी को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में बसपा ने नए सिरे से चार जिलों की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है।

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब फिर से पार्टी को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में बसपा ने नए सिरे से चार जिलों की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार देहरादून में रमेश कुमार को जिलाध्यक्ष, हरिसिंह खोरवाल को महासचिव और देशराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
रुद्रप्रयाग में दिनेश लाल आर्य को जिलाध्यक्ष, बलदेव लाल को महासचिव और उम्मेद सिंह पंवार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। चमोली में मोहन लाल कनियाल को जिलाध्यक्ष, गुड्डू लाल प्रधान को महासचिव व संजय शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में अजय कुमार को जिला अध्यक्ष, डॉ. एस कुमार को महासचिव और रेनू अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

