विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में आरबीआइ से पहुंचा कैश, अब मिलेगी राहत

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 05:03 AM (IST)

आरबीआइ से शहर के विभिन्न बैंकों के लिए नई करेंसी पहुंचने से जल्द व्यवस्था पटरी में आने की उम्मीद है। फिलहाल अभी अधिकांश बैंकों के एटीएम खाली हैं। इससे लोग परेशान हैं।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून में बैंकों में कैश की स्थिति सुधर जाएगी। आरबीआइ से शहर के विभिन्न बैंकों के लिए नई करेंसी पहुंचने से जल्द व्यवस्था पटरी में आने की उम्मीद है। फिलहाल अभी बैंकों खासकर एसबीआइ में नकदी की किल्लत बनी रही। अधिकांश एटीएम भी खाली हैं। जिन एटीएम में कैश है उनपर लोगों की लाइन लगी रही।

नए साल में पहली बार आरबीआइ से नई करेंसी दून पहुंची है। पिछले कुछ दिनों से प्रमुख बैंक एसबीआइ में नकदी का संकट बना हुआ था। इसकी वजह से शाखाओं को डिमांड के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा था।

पढ़ें-बैंक में जमा भारी रकम पर नोटिस मिलते ही चुकाया टैक्स

हालांकि बैंकों में छोटे और नए नोट जमा होने से अधिकांश लोगों को बचत व चालू खाते पर अधिकतम निकासी की सहूलियत मिलती रही। छोटी निकासी के लिए सहारा बने बैंकों के अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए।

पढ़ें-नोटबंदी: इस तरह एडजस्टमेंट कर चला रहे हैं घर खर्च, जानिए...

नकदी की कमी के चलते एसबीआइ के 50 फीसद एटीएम में कैश फीड नहीं किया जा सका। वहीं प्रमुख बैंक पीएनबी के शहर के बाहरी क्षेत्र के एटीएम में कैशलेस रहे। हालांकि शहरी क्षेत्र में पीएनबी, आइसीआइसीआइ, ओबीसी, बीओबी सहित कुछ अन्य बैंकों के एटीएम से कैश मिलता रहा। जिन एटीएम से कैश मिलता रहा वहां लोगों की लाइन रही।

पढ़ें-एक करोड़ से अधिक जमा करने पर 200 खाताधारकों को नोटिस

चलन बढ़ने से कम हुआ नकदी का संकट

नोटबंदी के दौरान उपजा नकदी का संकट धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसका मुख्य कारण लोगों का कैशलेस व्यवस्था अपनाना और बैंकों में पैसे जमा कराना है।

पढ़ें-ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ही बैंक प्रबंधन ने दिए रुपये

आरबीआइ से पर्याप्त करेंसी न आने के बावजूद बैंकों में नकदी का चलन बढ़ने से लोगों को जरूरत के हिसाब से कैश मिल जा रहा है। पीएनबी मंडल प्रमुख अनिल खोसला के मुताबिक बैंकों में अब स्थिति सामान्य होने लगी है। कैश की कमी जरूर है पर लोग अब बैंकों में पैसा जमा कराने लगे हैं। इससे भी संकट कम हुआ है।

पढ़ें- बैंक कर्मियों ने पेश की मिसाल, सैलरी से निकाले सिर्फ पांच हजार

एसबीआइ व पीएनबी पहुंचे 110 करोड़

बुधवार देर शाम आरबीआइ से विभिन्न बैंकों के लिए नई करेंसी की खेप पहुंच गई। हालांकि आरबीआइ से कितनी नकदी आई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। पीएनबी मंडल प्रमुख अनिल खोसला ने बताया कि मंडल के लिए 50 करोड़ रुपये आए हैं। जबकि एसबीआइ अंचल कार्यालय के उप प्रबंधक हरिओम रेखी ने बताया कि एसबीआइ के लिए 60 करोड़ रुपये नई करेंसी आई है। जल्द ही बैंक के एटीएम में कैश फीड कर दिया जाएगा।

पढ़ें-गुडलक को एकत्र किए नोट, बै़डलक होते देख बैंक में किए जमा