विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम-प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ का दौरा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 11 Apr 2017 04:03 AM (IST)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट 18 व 19 अप्रैल को उत्तरकाशी तथा पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

सीएम-प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ का दौरा
सीएम-प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ का दौरा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट 18 व 19 अप्रैल को उत्तरकाशी तथा पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत 18 अप्रैल को उत्तरकाशी से होगी। इसके बाद वे 22 व 23 अप्रैल को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का प्रदेश का यह पहला दौरा होगा। इसकी शुरुआत वे सीमांत जिलों उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ से कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इन दोनों जिलों में वे पहले जनता दर्शन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और फिर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की प्रगति के विषय में जानकारी हासिल करेंगे। 

डॉ. भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरान भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद होगा। उन्होंने कहा कि यह दौरे का प्रथम चरण है। इसके बाद मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के अन्य जिलों का दौरा करेंगे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद कायम कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे और उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरे के बाद 22 व 23 अप्रैल को नैनीताल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें भी मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष शिरकत करेंगे। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

 यह भी पढ़ें: अखाड़े में बदली समीक्षा बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के सामने उलझे कांग्रेसी

 यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार कर रही शराब माफिया का समर्थन: किशोर उपाध्‍याय