विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के संदर्भ में अंधेरे में घोषणा कर रहे केंद्रीय मंत्रीः सुरेंद्र कुमार

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2016 10:29 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 03:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार व प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद पर अंधेरे में घोषणा करने का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार व प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद पर अंधेरे में घोषणा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री छह माह में चारों धाम में वाईफाई सुविधा देने की घोषणा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि केदारनाथ धाम में वाईफाई सुविधा पिछले एक वर्ष से चालू है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय संचार निगम का नेटवर्क भी राज्य सरकार की ओर से चालू की गई सेवाओं से लेता है। शायद मंत्री जी को नहीं बताया गया कि प्रदेश में 50 प्रतिशत गांवों में अभी ब्रॉडबैंड सेवा नहीं पहुंच पाई है। सीमांत क्षेत्रों में बीटीएस नहीं लग पाए हैं। इससे नागरिक सुविधाओं में कठिनाई हो रही है। डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट प्रदेश में बेहद धीमी गति से चल रहा है।

पढ़ें-उत्तराखंड में सरकार और संगठन की खींचतान में लगेगा विराम
उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर भी केंद्रीय मंत्री को राज्य के हितों व कनेक्टिविटी समस्या से अवगत न कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को शार्प शूटर बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में वोटर व उत्तराखंड में विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए हर कोई उन्हें इस नाम से जानता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी उनके उत्तराखंड आने के कोई नेक इरादे नहीं है।
पढ़ें: भाजपा को दल-बदल के पाप का जनता देगी जवाब: मुख्यमंत्री हरीश रावत

पढ़ें: सीएम हरीश रावत के सलाहकार पर हमला हो सकता है चुनावी स्टंट: कुंवर चैंपियन

पढ़ें:-हरीश रावत सरकार को उखाड़ फेंकेगा अनुसूचित समाज: अजय टम्टा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।