विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए अब भाजपा के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

By raksha.panthariEdited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 03:09 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 09:17 PM (IST)

उत्तराखंड में भाजपा सहकारिता और पंचायत चुनाव में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। जिसके खिलाफ अब कांग्रेस भी हल्ला बोल शुुरू करने वाली है।

तो इसलिए अब भाजपा के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर
तो इसलिए अब भाजपा के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: सहकारिता और त्रिस्तरीय पंचायतों में भाजपा की घुसपैठ की बढ़ती कोशिशों ने कांग्रेस की त्यौरियां चढ़ा दी हैं। विपक्षी दल इस मामले में अब सड़कों पर उतरकर सत्तारूढ़ दल को चुनौती पेश करेगा। 

विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाकर सूबे की सत्ता पर पहुंची भाजपा सहकारिता और पंचायतों में कांग्रेस की जमीजमाई जड़ों को ढीला कर अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिशों में जुटी दिखाई पड़ रही है। इससे कांग्रेस के भीतर बेचैनी तो है ही, सत्तारूढ़ दल का यह रवैया नागवार भी गुजर रहा है। कांग्रेस के वर्चस्व वाले कई सहकारी संघों में अब भाजपा काबिज हो चुकी है। 

वहीं कांग्रेस के कब्जे वाली सहकारी समितियों को भंग करने की तैयारी है। सहकारिता में भी चुनाव तय हैं। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पकड़ को व्यापक बनाने की रणनीति को अंजाम दे रही है। सहकारिता में सत्ताधारी दल की ओर से बनाए जा रहे दबदबे का कांग्रेस ने विरोध तो किया, लेकिन इसका जमीन पर अभी तक खास प्रभाव पड़ता नहीं दिखा है। 

भाजपा अपनी मुहिम बदस्तूर जारी रखे हुए है। यही नहीं सहकारिता के साथ ही पंचायतों पर भी पकड़ मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस की चूलों को हिलाया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में एक ब्लॉक प्रमुख को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच विवाद गहरा हो चुका है। कांग्रेस ने भाजपा की रणनीति की काट के लिए अब सड़कों पर उतरने की जवाबी रणनीति पर काम शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेस विधानमंडल दल के सदस्य और तमाम वरिष्ठ नेता सरकार और सत्तारूढ़ दल पर उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए बुधवार को गांधी पार्क में धरना देने की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार प्रहार कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ किया जा रहा है। पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी, ताकि जनता के बीच सत्तारूढ़ दल की हकीकत लाई जा सके। 

उत्तराखंड से दो स्टार प्रचारक 

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को शामिल किया है। प्रीतम सिंह ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इसमें उत्तराखंड से दो नेताओं को ही तरजीह मिली है। 

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ पहुंची सीएम की रेल, टिकट काउंटर खोलना बाकीः हरीश रावत

यह भी पढ़ें: डबल इंजन का राज्य को नहीं मिल रहा लाभ: कुंजवाल 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का पुतला फूंका 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।