विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीसरे दिन भी बैंकों में उमड़े लोग, लगी लंबी लाइन

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 10:41 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 10:42 AM (IST)

शनिवार को तीसरे दिन लोग बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर खड़े हो गए। आज एटीएम शुरू होने से वहां भी लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: पांच सौ और एक हजार के नोट जमा करने के लिए लोग आज भी बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर पहुंच गए। जैसे ही बैंक खुले तो कैश काउंटर पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि, बैंक अधिकारी आज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।


गौरतलब है कि बैंकों ने गुरुवार रात तक नई करेंसी पहुंचने की बात कही थी। इसलिए लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को राहत मिल जाएगी, लेकिन इस पर पानी फिर गया। छोटे बैंकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में कैश ही नहीं था। जिन बैंकों में नगदी थी, वहां नोट बदलने को मारामारी रही।

पढ़ें: उत्तराखंड के लोग बोले, ये मोदी का 'फाइनेंशियल स्ट्राइक'

नोट को भूलकर नमक लेने दौड़े लोग, जानिए क्यों...

ऐसे में बैंकों ने पुराने नोट बदलने की सीमा चार हजार से घटाकर दो व एक हजार कर दी। अधिकांश बैंकों में सिर्फ पैसा जमा करने का काम ही हुआ। देर शाम तक बैंकों में भीड़ उमड़ी रही। आज भी लोग बैंक खुलने से पहले बैंकों के बाहर खड़े हो गए।

PICS: पांच सौ और हजार के नोट बंद होने से उत्तराखंड में हाहाकार

सुबह छह बजे ही पहुंच गए बैंक
बैंक शाखाओं में सुबह छह-सात बजे ही लोग पहुंचने लगे थे और नौ बजने तक बैंकों के बाहर अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई थी। 10 बजे जैसे ही बैंकों के गेट खुले, काउंटरों पर मारामारी मच गई। एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए नोकझोंक भी हुई। बैंक अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते रहे।

पढ़ें: दो दिन के लिए उधारी पर हो गई जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।