विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिता जलाने की तैयारी में थे परिजन, तभी जी उठा और.....

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 08:55 AM (IST)

एक मरीज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। निधन की सूचना रिश्तेदारों और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यह कहावत ऋषिकेश में चरितार्थ हुई। एक मरीज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। निधन की सूचना रिश्तेदारों और परिचितों को दी जाने लगी। अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू हो गई। तभी जिसे मृत समझ रहे थे, उसके शरीर में हलचल होने लगी।
तीर्थनगरी ऋषिकेश में यह वाकया चर्चा का विषय बना रहा। गंगा नगर निवासी विजय थपलियाल (48 वर्ष) राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे हैं। उनकी इलाज हिमालयन हॉस्पिटल जोलीग्रांट में चल रहा था।

पढ़ें:-दुल्हन की 'अग्निपरीक्षा' के चक्कर में दूल्हा पहुंच गया जेल
पिछले कुछ दिनो से विजय को वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर से हटाकर परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी। वेंटीलेटर से हटाते ही विजय का शरीर मृतप्राय हो गया।

पढ़ें: 48 साल की उम्र में 18 साल छोटे युवक से दिल लगा बैठी पांच बच्चों की मां, फिर उठाया ये कदम
परिजन मृत जानकर उन्हें घर लेकर पहुंचे। शरीर में जीवन के कोई लक्षण न देखकर परिजनों ने अपने सगे संबंधियों को निधन की सूचना दे दी। इसके बाद अंतिम संस्कार की भी तैयारी शुरू हो गई। यही नहीं निधन की सूचना पर राजकीय चिकित्सालय में शोक स्वरूप अवकाश भी घोषित कर दिया गया।

पढ़ें-बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख
इस बीच सूचना पाकर राजकीय चिकित्सालय की चिकित्सक डॉक्टर रिचा रतूड़ी ने भी विजय के घर पहुंची। उन्होंने जांच की तो विजय के शरीर में हरकत पाई। इसके बाद परिजन तत्काल उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले आए। अब उनका इलाज फिर से शुरू हो गया है। इस सूचना के बाद चिकित्सालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

पढ़ें: पांचवीं की छात्रा ने रोते हुए बताया, मेडमजी ने हाथ बांधकर किया ऐसा...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।