विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेनजिन के बूट से निकली दून स्टार की फुटबाल में जीत

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 15 Sep 2017 08:40 PM (IST)

लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिविजन में दून स्टार और गढ़वाल स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीत लिए। दून स्टार की जीत में फारवर्ड तेनजिन की हैट्रिक का योगदान रहा।

तेनजिन के बूट से निकली दून स्टार की फुटबाल में जीत
तेनजिन के बूट से निकली दून स्टार की फुटबाल में जीत

देहरादून, [जेएनएन]: लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग ए डिविजन में दून स्टार ने फारवर्ड तेनजिन की हैट्रिक की बदौलत पछवादून एफसी को 4-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किए। वहीं, गढ़वाल स्पोर्टिंग ने दून यूनाइटेड को 2-0 से हराया।

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में गढ़वाल स्पोर्टिंग व दून यूनाइटेड के बीच पहला मैच खेला गया। 12वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के फारवर्ड सुमित ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। 

पिछड़ने के बाद दून यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने बराबरी पर आने के कई प्रयास किए, लेकिन मौकों को भुनाने से चूक गए। 67वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के राहुल ने गोल दाग टीम को 2-0 से जीत दिला दी। 

दूसरा मैच दून स्टार व पछवादून एफसी के बीच खेला गया। 23वें मिनट में दून स्टार के फारवर्ड तेनजिन ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद भी दून स्टार का दबदबा रहा। 52वें व 60वें मिनट में तेनजिन ने गोल दाग हैट्रिक पूरी करते हुए दून स्टार को 3-0 से आगे कर दिया। 

63वें मिनट में पछवादून के फारवर्ड रोहित पटवाल ने गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। 65वें मिनट में दून स्टार के राहुल ने गोल दाग टीम को 4-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

यह भी पढ़ें: जिला फुटबाल लीगः सिटी यंग्स से पार नहीं पा सकी एफसी दून

यह भी पढ़ें: सिद्धांत और उन्नति ने कब्जाया बैडमिंटन एकल खिताब

यह भी पढ़ें: जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व डीडी कॉलेज बने बैडमिंटन विजेता