विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व डीडी कॉलेज बने बैडमिंटन विजेता

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 13 Sep 2017 08:39 PM (IST)

श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व महिला वर्ग में डीडी कॉलेज ने खिताब जीता।

जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व डीडी कॉलेज बने बैडमिंटन विजेता
जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व डीडी कॉलेज बने बैडमिंटन विजेता

देहरादून, [जेएनएन]: श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा के पुरुष वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व महिला वर्ग में डीडी कॉलेज ने खिताब जीता। 

दून स्पोर्टस ऐकेडमी बल्लूपुर रोड में चल रही प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा के मुकाबले हुए। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में डीडी कॉलेज ने साईं इंस्टीट्यूट को 2-0 से हराया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ने साईं इंस्टीट्यूट को 3-0 और आइएमएस रुड़की ने आइटीएम को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

महिला वर्ग के फाइनल डीडी कॉलेज ने आइटीएम को 2-0 से हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ने आइएमएस रुड़की को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: फुटबाल लीग में दून वैली के सामने एफसी दून बेबस

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर की कोमल विश्व जूनियर कराटे में स्पेन में दिखाएगी जलवा

यह भी पढ़ें: सम्मान को शायद ज्यादा मेहनत की है दरकार: भूमिका शर्मा