Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अचानक सड़क पर आ धमका हाथी, रुक गई राहगीरों की सांसे

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 29 Dec 2016 06:50 AM (IST)

    एक हाथी देहरादून मार्ग पर सौ फूटी के समीप मुख्य मार्ग पर आ गया। हाथी के सड़क पर आ जाने से दोनों ओर ट्रैफिक रुक गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर एक जख्मी हाथी ने 15 मिनट तक राहगीरों की सांसे रोक रखी। कुछ देर के लिए हाथी बीच सड़क खड़ा हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी के बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

    शाम करीब पौने चार बजे एक हाथी देहरादून मार्ग पर सौ फूटी के समीप मुख्य मार्ग पर आ गया। हाथी के सड़क पर आ जाने से दोनों ओर ट्रैफिक रुक गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    पढ़ें: दुकान तोड़कर हाथी खा गया तीन बोरी दाल, दो बोरी गेंहूं और दो बोरी चावल

    एक दांत वाले इस हाथी के माथे पर गहरी चोट थे, जिससे उसका स्वभाव भी उग्र हो गया था। गनीमत रही कि हाथी ने ट्रैफिक की ओर हमला नहीं किया। करीब 15 मिनट तक सड़क पर ही चहलकदमी करने के बाद हठी चंद्रभागा नदी की ढलान में उतर गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ही मार्ग पर ट्रैफिक सामान्य हो पाया।

    पढ़ें: पथरी क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, रौंद डाली फसल

    पढ़ें: हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, किसानों ने भागकर बचाई जान

    खबरें और भी