विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा हॉस्‍टल के कमरे में फंदे से झूली

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Thu, 16 Feb 2017 06:00 AM (IST)

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में मेडिकल की एक छात्रा की हॉस्‍टल में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू हो गई।

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा हॉस्‍टल के कमरे में फंदे से झूली
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा हॉस्‍टल के कमरे में फंदे से झूली

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हॉस्टल की वार्डन ने बताया कि उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला था। जबकि पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली, जब श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से डेथ मेमो पटेलनगर कोतवाली पहुंचा।

पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बीती शाम एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज से आप्टोमेट्रिस्ट का कोर्स कर रही एकता झा (21 वर्ष) पुत्री नवीन कुमार झा निवासी नलही नेपाल का डेथ मेमो मिला। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो बताया गया कि एकता ने हॉस्टल के कमरे में खुदकुशी की है। इसके बाद पुलिस हॉस्टल पहुंची, जहां वार्डन माहेश्वरी कुमारी ने बताया कि एकता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की।

यह भी पढ़ें: शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने की खुदकुशी

इंस्पेक्टर ने बताया कि जिस तरह घटना की जानकारी देर से दी गई और शव को खुद फंदे से उतारकर अस्पताल ने जाया गया, उससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। छात्रा के परिजन आ रहे हैं। पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर झूल गया युवक