विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

By raksha.panthariEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 31 Oct 2017 08:48 PM (IST)

देहरादून के वसंत विहार में अतिक्रमण हटाने गर्इ टीम पर फायरिंग की गर्इ। दरअसल, टीम को इंद्रानगर में अतिक्रमण हटाना ...और पढ़ें

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, [जेएनएन]: वसंत विहार क्षेत्र के इंद्रानगर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। आरोपी ने फायर अतिक्रमण तोड़ रही जेसीबी की तरफ किया। जिससे चालक बाल-बाल बचा। फायरिंग से निगम की टीम में दहशत फैल गई और वह बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौट गई। उधर, निगम टीम पर फायरिंग की सूचना पर वसंत विहार पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसकी बंदूक भी जब्त कर ली गई। निगम की ओर से भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह की लिखित तहरीर के बाद थाना वसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की नीयत से कर्मचारियों पर फायर करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक वसंत विहार के 148 इंद्रानगर में नगर निगम की जमीन है। निगम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। शिकायत की जांच के बाद सोमवार को नगर निगम के भूमि क्रय अधिकारी विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम जेसीबी लेकर इंद्रानगर पहुंची। वहां अतिक्रमणकारी ने निगम की जमीन पर लोहे की जालियां लगाकर पक्का निर्माण किया हुआ था। यही नहीं,  दूसरी तरफ मिट्टी डालकर अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी। निगम टीम ने अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति से बात कर खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा तो वह आक्रोशित हो गया और निगम टीम से उलझ गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं होती रही। इस बीच, निगम टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही जेसीबी शुरू हुई तेज राज पटवाल नामक व्यक्ति घर के अंदर गया और वहां से लाइसेंसी बंदूक लाकर जेसीबी की ओर फायर झोंक दिया। गोली जेसीबी को छूते हुई निकल गई। फायरिंग के बाद निगम टीम में हड़कंप मच गया। जेसीबी चालक सहित मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी वहां से हट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। थाना प्रभारी वसंत विहार संजय मिश्रा ने फायरिंग के आरोपी तेज राज पटवाल को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक जब्त कर ली। बाद में निगम के अधिकारियों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तेज राज पटवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, टीम पर फायरिंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

बिना पुलिस को सूचित किए गई थी टीम 

अतिक्रमण हटाने के लिए जब भी नगर निगम की टीम जाती है तो, पुलिस को साथ लेकर जाती है, लेकिन सोमवार को नगर निगम की टीम बिना पुलिस को सूचित किए ही अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। थाना प्रभारी वसंत विहार संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस अगर पहले साथ होती तो फायरिंग की नौबत नहीं आती और अतिक्रमण भी टूट जाता। 

यह भी पढ़ें: यूजेवीएनएल की चार बीघा जमीन पर अवैध कब्जा

यह भी पढ़ें: एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में सीबीआइ जांच की मांग

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रियों के बीमा घोटाला मामला, हार्इकोर्ट ने मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।