विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काफी लेने किचन में गया छात्र, जमीन पर नजर पड़ी तो उड़े होश

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 07 Jul 2017 05:00 AM (IST)

काफी लेने जब छात्र किचन में गया तो जमीन में नजर पड़ते ही उसके होश उड़ गए। वहां लंबा सांप बैठा था। जब वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा तो पता चला कि यह सांप भारत में सबसे जहरीला है।

काफी लेने किचन में गया छात्र, जमीन पर नजर पड़ी तो उड़े होश
काफी लेने किचन में गया छात्र, जमीन पर नजर पड़ी तो उड़े होश

देहरादून, [जेएनएन]: लाडपुर स्थित एक घर के किचन से वन विभाग की टीम ने नौ फुट लंबे सांप को पकड़ा है। टीम का दावा है कि यह देश का सबसे जहरीला सांप है। जो कभी कभार ही दिखाई देता है। 

जानकारी के मुताबिक एडीएम पौड़ी रामजीशरण का लाडपुर में मकान है। सुबह करीब चार बजे उनका बेटा पढ़ाई कर रहा था। अनाचक वह कॉफी बनाने किचन में घुसा तो वहां उसे सांप दिखाई दिया। 

घरवालों ने किचन बंद कर इसकी सूचना 108 को दी। 108 ने इसकी जानकारी वन विभाग की सांप पकड़ने वाली टीम को दी। सूचना पर रवि जोशी के नेतृत्व में टीम लाडपुर पहुंची। रवि जोशी ने बताया कि सांप को किचन से निकालने के लिए स्प्रे का प्रयोग करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि जो सांप उन्होंने पकड़ा है, वह देश का सबसे जहरीला सांप कॉमन क्रेट है। यह करीब नौ फुट लंबा था। उन्होंने बताया कि यह इतना जहरीला होता है कि यदि यह आदमी को काट ले तो बचने की संभावना बहुत कम रहती है। अमूमन यह कभी-कभी दिखाई देता है। टीम में रवि जोशी के अलावा नितिन क्षेत्री, बीर सिंह क्षेत्री, अमित भट्ट आदि मौजूद थे।

सांप घर में घुसने पर यहां करें संपर्क 

टीम लीडर रवि जोशी ने कहा कि बरसात में अमूमन घर में सांप घुस जाते हैं। ऐसे में लोग इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। 

रवि जोशी -9997453245,

नितिन क्षेत्री-9410319314 

बीर सिंह-9557098145

अमित भट्ट-8077583697

यह भी पढ़ें: चारपाई के नीचे नजर पड़ी तो उड़ गए ग्रामीण के होश

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में तालाब में तीन मगरमच्छ देख घबराए ग्रामीण

यह भी पढ़ें-घर से निकलते ही ग्रामीण का दरवाजे पर हुआ मगरमच्छ से सामना, जानिए...