विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से निकलते ही ग्रामीण का दरवाजे पर हुआ मगरमच्छ से सामना, जानिए...

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 25 Sep 2016 07:30 AM (IST)

घर से बाहर निकलते ही ग्रामीण भय से सिहर उठा, जब उसने दरवाजे के पास मगरमच्छ को देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर नदी में छोड़ दिया।

News Article Hero Image

नानकमत्ता, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: घर से बाहर निकलते ही ग्रामीण भय से सिहर उठा, जब उसने दरवाजे के पास मगरमच्छ को देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
घटना ग्राम ध्यानपुर की है। सुबह ग्रामीण जरनैल सिंह किसी काम से घर से बाहर निकले। आंगन पर उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ गई। इससे वह घबरा गए और उन्होंने शोर मचाया। इस पर वहां ग्रामीण भी एकत्र हो गए।

पढ़ें-नदी पार कर रहे ग्रामीण को मगरमच्छ ने दबोचा, जमकर हुआ संघर्ष, लेकिन...
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने किसी तरह मगरमच्छ को काबू किया और देवहा नदी में छोड़ दिया। इधर, दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल
बतादें कि नानकमत्ता क्षेत्र की कैलाश, देवहा, निहाई नदी और खकरा नाले में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। कई बार ये मगरमच्छ गांव और घरों में घुस जाते हैं। हाल ही में मगरमच्छ ने ज्ञानपुर गौड़ी में दो लोगों को निवाला बना लिया था। इससे नानकमत्ता क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में रहते हैं।

पढ़ें: टिहरी में शिकारी दल ने तेंदुए को किया ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पढ़ें: बच्ची पर झपटा तेंदुआ, पोती को बचाने तेंदुए से भिड़ गए उसके बुजुर्ग दादा

पढ़ें: गोली लगने के बाद भी भाग निकला नरभक्षी तेंदुआ, ग्रामीणों में आतंक