Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्‍ची पर झपटा तेंदुआ, पोती को बचाने तेंदुए से भिड़ गए उसके बुजुर्ग दादा

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2016 07:00 AM (IST)

    देहरादून जनपद के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांड गांव नंबर तीन में एक चार वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। अपनी पोती को बचाने दाद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रायवाला, देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड के देहरादून जनपद के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांड गांव नंबर तीन में एक चार वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्ची को उस वक्त दबोचा जब वह आंगन में खेल रही थी। लेकिन तभी बच्ची के दादा अपनी पोती को बचाने तेंदुए से भिड़ गए।

    घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। श्रीया पुत्री तारा सिंह आंगन में अपने दादा के साथ खेल रही थी। तभी अचानक पीछे से आकर तेंदुए ने झप्पटा मार कर बच्ची को दबोचा लिया। इससे पहले ही कि उसके दादा कुछ समझ पाते वह तेंदुआ बच्ची को जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश करने लगा।

    पढ़ें: टिहरी में शिकारी दल ने तेंदुए को किया ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल
    तभी बच्ची के बुजुर्ग दादा ने हिम्मत दिखाई और दिलेरी दिखाते हुए तेंदुए के चंगुल से श्रीया को छुड़ाया। इस बीच घर के अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे डर के मारे तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल बच्ची को 108 की मदद से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। बच्ची पर चोट के निशान हैं।

    पढ़ें: आखिरकार पिंजरे में फंसा नरभक्षी तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    खबरें और भी