विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2016 01:48 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 02 Sep 2016 07:00 AM (GMT+05:30)

द्वाराहाट तहसील के पड्यूला गांव में तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। करीब पांच मिनट तक जान बचाने के लिए युवक भी तेंदुए से भिड़ गया।

News Article Hero Image

द्वाराहाट, अल्मोड़ा [जेएनएन]: द्वाराहाट तहसील के पड्यूला गांव में तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। करीब पांच मिनट तक जान बचाने के लिए युवक भी तेंदुए से भिड़ गया। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तब तेंदुआ भाग निकला।
यह वाक्या गत रात उस समय हुआ जब पड्यूला गांव निवासी 30 वर्षीय नारायण सिंह घर के आंगन स्थित बाथरूम की ओर जा रहा था। तभी वहां घात लगाए पहले से बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

पढ़ें-'शेर' बन किया तेंदुए का सामना, 20 मिनट तक चला संघर्ष फिर...
अचानक हुए इस हमले पर युवक ने धेर्य और साहस का परिचय दिया और तेंदुए से भिड़ गया। साथ ही वह शोर भी मचाता रहा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस का मोहन सिंह डंडा लेकर मौके पर पहुंचा। इस बीच अन्य ग्रामीण भी आ गए। तब जाकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

पढ़ें:-परिवार के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, तेंदुए को माननी पड़ी हार
तेंदुए के साथ चले करीब पांच मिनट के संघर्ष में नारायण सिंह की गर्दन, हाथ, छाती, जांघ व पैरों में नाखूनों के गहरे घाव हो गए। उसे ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए। जहां मरहम पट्टी के बाद उसे घर भेज दिया गया।

पढ़ें:-हरिद्वार: 11 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार घर से बाहर निकला तेंदुआ
इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। इससे पूर्व भी तेंदुए ने इसी गांव की एक महिला को घायल कर दिया था। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने की दिशा में कोई प्रयास नहीं होने से ग्रामीणों ने रोष भी व्यक्त किया।

पढ़ें:-दरवाजे से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, आज सुबह मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।