यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नदी पार कर रहे ग्रामीण को मगरमच्छ ने दबोचा, जमकर हुआ संघर्ष, लेकिन...
उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में एक ग्रामीण को मगरमच्छ नदी में खींच कर ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

नानकमत्ता, उधमसिंह नगर, [जेएनएन]: उत्तराखंड में तेंदुओं के आतंक से लोग पहले ही त्रस्त हैं। अब मगरमच्छ ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा ली है। उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में एक ग्रामीण को मगरमच्छ नदी में खींच कर ले गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम ज्ञानपुर गौड़ी निवासी 38 वर्षीय अमरीक सिंह पुत्र हरनाम सिंह खेती करता है। मंगलवार को वह खरीदारी करने नानकमत्ता आया था। बताया जा रहा की नानकमत्ता से कैथुलिया से कच्चे रास्ते से पैदल ही अपने गांव ज्ञानपुर गौड़ी के चला। गांव के पास पड़ने वाली देहवा नदी पार कर रहा था।
पढ़ें: गोली लगने के बाद भी भाग निकला नरभक्षी तेंदुआ, ग्रामीणों में आतंक
इसी दौरान शाम पांच बजे नदी पार करते समय मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मगरमछ ने किसान को नदी में खींच लिया। गांव वालों ने देख कर शोर मचाना शुरू किया। लेकिन किसान का पता नहीं चल सका।
पढ़ें: बच्ची पर झपटा तेंदुआ, पोती को बचाने तेंदुए से भिड़ गए उसके बुजुर्ग दादा
सूचना पर वन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम देर रात तक उसकी तलाश में लगी रही। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मृतक किसान के दो बेटे व एक बेटी है। बता दें कि जुलाई माह में इसी गांव के छात्र संदीप कुमार को मगरमच्छ ने खींच लिया था। दो दिन बाद उसका शव ज्ञानपुर गौड़ी में ही बरामद किया गया था।

