विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोन से की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध, शादी के नाम पर कांस्टेबल करने लगा ऐसा

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2016 07:05 AM (IST)

एक कांस्टेबल ने पहले युवती से फोन पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बात शादी पर आई तो वह मुकर गया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: एक कांस्टेबल ने पहले युवती से फोन पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बात शादी पर आई तो वह मुकर गया। इस पर युवती ने आरोपी कांस्टेबल के साथ ही उसके परिजनों पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में पटेलनगर पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत उसके परिवार के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नेहरू कॉलोनी निवासी युवती ने पटेलनगर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी मनीष कुकरेती उत्तरकाशी जिले में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

पढ़ें-जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवती के मुताबिक जुलाई 2015 में फोन के जरिये उसका संपर्क मनीष से हुआ। इसके बाद अक्सर दोनों की फोन पर बात होने लगी। काफी दिन तक बातचीत होने के बाद दोनों की मुलाकात हुई तो मनीष ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने शादी के लिए हामी भर दी।

पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंधों का हुआ शक, पति ने गुस्से में कर दिया ये काम
आरोप है कि इसके बाद एक दिन मनीष ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और पटेलनगर में निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित एक होटल में ले गया। युवती के मुताबिक होटल में मनीष ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा और इस दरमियान मनीष ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ें-अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, महिलाओं ने वृद्ध को डंडों व चप्पलों से पीटा
युवती का आरोप है कि वह जब भी मनीष से शादी की बात कहती वह टाल जाता। पिछले दिनों युवती ने मनीष के परिवार वालों से मुलाकात कर पूरी बात बता दी। इस पर मनीष की मां, भाभी, बहनों, भाई प्रवीण व अमित और मनीष के दोस्त तोता ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पटेलनगर एके सैनी ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें-नाबालिग से दुष्कर्म के बाद रचाई शादी, युवक निकला पहले से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।