विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औली में विंटर गेम्स के लिए सरकार तैयार: सतपाल महाराज

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2017 10:56 PM (IST)

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दावा किया कि औली में विंटर गेम्स के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। इसके ...और पढ़ें

औली में विंटर गेम्स के लिए सरकार तैयार: सतपाल महाराज
औली में विंटर गेम्स के लिए सरकार तैयार: सतपाल महाराज

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा केंद्र औली में राज्य सरकार विंटर गेम्स कराने के लिए तैयार है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि औली में लंबे समय से बेकार पड़े 200 करोड़ के स्नो मशीन समेत अन्य सभी उपकरण फ्रांस की कंपनी के सहयोग से महज सात लाख रुपये की लागत से दुरुस्त करा दिए गए हैं। ये सभी ठीक से कार्य कर रहे हैं और सरकार सर्दियों में औली में विंटर गेम्स कराएगी।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि बाहर से आने वाले स्कीयर्स के लिए सरकार सभी सुविधाएं जुटा रही है। ऐसी व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों से आने वाले स्कीयर्स जौलीग्रांट (देहरादून) हवाई अड्डे से सीधे औली भेजे जाएं। 

यानी सुबह मुंबई से चलने वाले लोग शाम को औली में स्कीइंग कर सकेंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य के विषम भूगोल को देखते हुए फ्रांस की तर्ज पर यहां भी रोपवे सिस्टम विकसित करना होगा। यह कम खर्चीला और अधिक सुविधा देने वाला होगा। 

महाराज के मुताबिक इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में रोपवे को शामिल करते हुए इसका नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क अभियान कर दिया जाए।

महाराज ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी संवारने में पर्यटन एक अहम जरिया है। इससे रोजगार उपलब्ध होने पर पलायन भी थमेगा। इसीलिए सरकार का फोकस पर्यटन सर्किट विकसित करने पर है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी से घुत्तू-पंवालीकांठा-सोनप्रयाग सर्किट पर भी कार्य चल रहा है।

इसके अलावा शैव, वैष्णव सर्किट के साथ ही सेम मुखीम, गोलू देवता सर्किट पर भी कसरत चल रही है। सर्किट विकसित करने में बजट की कमी नहीं आएगी, क्योंकि कई निवेशकों ने इसमें रुचि दिखाई है।

चारधाम यात्रा से जुड़े सवाल पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस मर्तबा रिकार्ड श्रद्धालु आए हैं और इनका आंकड़ा 28 लाख पार कर जाएगा। न सिर्फ  चारधाम बल्कि कांवड़, कैलास मानसरोवर, आदि कैलास यात्रा में भी जबर्दस्त उत्साह देखा गया। 

उन्होंने बताया कि जीएसटी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार कर सभी राज्यों के शिक्षामंत्रियों को पत्र भेजा है।

पीएम रखेंगे कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला

काबीना मंत्री महाराज ने बताया कि ऋषिकेश में आइडीपीएल की भूमि में सरकार विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने जा रही है। इसमें कई भाषाओं का अनुवाद होगा। साथ ही योग विवि भी खुलेगा। नीति आयोग इस सेंटर में मदद करेगा और प्रधानमंत्री को इसकी आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा संगठन जिलों का दीपावली तक होगा पुनर्गठन

यह भी पढ़ें: दूरबीन से अच्छे दिन खोज रहे किसान और नौजवान: हरीश रावत

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार पर प्रहार से कांग्रेस बदहवास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।