Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में सात से नौ जून को भारी बारिश की चेतावनी

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2016 06:11 PM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सात से नौ जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून (जेएनएन)। मानसून से पहले ही कहर बरपा चुकी बारिश से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सात से नौ जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, आज व कल को मध्यम बारिश की संभावना है।

    पढ़ें:-चमोली के बिसोंणा गांव में फटा बादल, आठ मवेशी दफन

    मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की गई है। हालांकि देहरादून में आज हल्की बारिश, आंशिक रूप से बादल छाने व गर्जन वाले बादल विकसित होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आंशिक बादल व गर्जन वाले बादल विकसित होने का अनुमान लगाया था।

    पढ़ें- सवारियों से भरी बस के चालक को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, फिर क्या हुआ, पढ़ें..

    बीते रोज दोपहर के समय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम कुछ खुशगवार बना और लोगों ने बढ़ते तापमान से कुछ हद तक राहत महसूस की। वहीं, बीते रोज राजधानी का अधिकतम तापमान 35.9 व न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    पढ़ें-यमुनोत्री जा रही झारखंड की महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

    खबरें और भी