विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री नवप्रभात के लिए मांगी सुरक्षा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 01 May 2017 04:03 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उन्होंने पूर्व मंत्री नवप्रभात को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री नवप्रभात के लिए मांगी सुरक्षा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री नवप्रभात के लिए मांगी सुरक्षा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: ईवीएम में छेड़छाड़ के मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने वाले पूर्व मंत्री नवप्रभात के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सुरक्षा की मांग की है। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उन्होंने पूर्व मंत्री नवप्रभात को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

इस मामले में कांग्र्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय का कहना है कि विधानसभा चुनाव में आए अप्रत्याशित परिणाम से हारने और जीतने वाले स्तब्ध हैं। प्रबुद्ध वर्ग और आम लोगों के मन में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्वमंत्री नवप्रभात विधानसभा चुनाव 2017 में विकासनगर विधानसभा में ईवीएम मशीनों से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के प्रकरण को उच्च न्यायालय में ले गए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की चिंता पार्टी को है।

 यह भी पढ़ें: जॉर्ज ईवान ग्रेगरी मैन को 71वें एंग्लो इंडियन विधायक के रूप में किया नामित

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ने तलब की नियुक्तियों की फाइल