विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड: किशोर बोले, पीडीएफ पर नहीं बोलूंगा; सीएम ही जानें

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 06:15 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अब पूरी तरह बदले हुए नजर आ रहे हैं। काबीना मंत्रियों की ओर से किए जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड सरकार को समर्थन दे रहे विभिन्न दलों और निर्दलीयों विधायकों के मोर्चे पीडीएफ पर कभी हमलावर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अब पूरी तरह बदले हुए नजर आ रहे हैं। काबीना मंत्रियों व निर्दलीय विधायकों की ओर से किए जा रहे सियासी प्रहारों पर भी किशोर अब चुप्पी साधना बेहतर समझ रहे हैं।
हालांकि, उनकी नजरें मुख्यमंत्री हरीश रावत पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि मंत्रिमंडल के सदस्यों की बयानबाजी पर अब मुख्यमंत्री खुद लगाम कसेंगे। काबीना मंत्री दिनेश धनै के किशोर पर साधे गए निशाने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ही अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बारे में टिप्पणी कर सकते हैं।

पढ़ें: 16 साल से भाजपा व कांग्रेस प्रदेश को कर रही कलंकित: राव
पीडीएफ से जुड़े व निर्दलीय विधायक दिनेश धनै ने बीते रोज नैनीताल में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को निशाने तल्ख टिप्पणी की थी।

पढ़ें: उत्तराखंड में आने लगे हैं हवाई नेता : सीएम
अमूमन पीडीएफ पर तल्ख रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रुख में हाईकमान के निर्देशों के बाद बदलाव देखा जा रहा है। मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में किशोर उपाध्याय ने पीडीएफ पर किसी भी तरह टिप्प्णी से इन्कार कर दिया। धनै की तल्ख टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अब इस मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत ही जानें। धनै मुख्यमंत्री की टीम का हिस्सा हैं।

पढ़ें: कांग्रेसी बोले, पूर्व विधायक सुबोध उनियाल आए तो करेंगे विरोध प्रदर्शन
आइटी विभाग की बूथ स्तर तक बनें इकाइयां
उत्तराखंड कांग्रेस आईटी विभाग की देहरादून महानगर, जिला ऋषिकेश के विधानसभा और जिला अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं आईटी विभाग प्रभारी जोत सिंह बिष्ट ने ब्लाक एवं बूथ स्तर तक कार्यकारिणी जल्द गठित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन आईटी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मौर्या ने किया। बैठक में नासिर हुसैन, पुनीत चौधरी, अनुराग मित्तल, एकांत गोयल व वैभव शंखधर ने विचार रखे।

पढ़ें-यूपी के घमासान से उत्तराखंड में सपा की उम्मीदों को झटका

पढ़ें-यूपी में सपा के घमासान पर उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत दुखी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।