यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
16 साल से भाजपा व कांग्रेस प्रदेश को कर रही कलंकित: राव
बसपा प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने कहा कि भाजपा व प्रदेश की कांग्रेस सरकार 16 सालों से प्रदेश को कलंकित कर रही है। ...और पढ़ें

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: बसपा प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने कहा कि भाजपा व प्रदेश की कांग्रेस सरकार 16 सालों से प्रदेश को कलंकित कर रही है। कांग्रेस की वादाखिलाफी, धोखाधड़ी से जनता अब ऊब चुकी है। जनता अब बसपा को तीसरे विकल्प के स्प में देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
खड़कपुर देवीपुरा में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राव ने आगामी विधानसभा के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि घर-घर तक भाजपा व कांग्रेस की दमनकारियों नीतियों के बारे में बताना होगा।
पढ़ें-पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने फिर दी धमकी, समस्याओं को लेकर देंगे धरना
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही पार्टियों ने 16 साल में 16 हजार लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। उधमसिंह नगर को बहन मायावती ने जिला बनाया। अगर बसपा की सरकार प्रदेश में आई तो चुनाव के छह महीने के अंदर काशीपुर को जिला बनाया जाएगा।
पढ़ें: कांग्रेसी बोले, पूर्व विधायक सुबोध उनियाल आए तो करेंगे विरोध प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने भी चार जिले बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक नए जिले नहीं बन पाए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर लगातार जनता के विश्वास के साथ खेल रहे हैं। जनता अब दोनों पार्टियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है और वह बसपा को तीसरे विक्लप के स्प में ढूंढ रही है।
पढ़ें: उत्तराखंड में आने लगे हैं हवाई नेता : सीएम
उन्होंने कहा कि बसपा जनता से जो वादा करेगी व पूरा करके दिखाएगी। बसपा ने प्रदेश के विकास के लिए कई स्कीम बनाई है। इसे समय आने पर बताया जाएगा। बसपा प्रत्याशी अशरफ ने सभी का धन्यवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने को कहा।
खबरें और भी
पढ़ें-यूपी में सपा के घमासान पर उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत दुखी
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, भीष्म नारायण विद्रोही, हसीन खां, अरविंद राणा, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, अख्तर माहीगीर, लेखराज गौतम आदि शामिल रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।