Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्राइमरी स्‍कूल की चल रही थी कक्षाएं, तभी जंगल से आया तेंदुआ...

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2016 07:00 AM (GMT+05:30)

    ऋषिकेश स्थित आइडीपीएल के लेडीज क्लब स्थित प्राइमरी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ स्‍कूल परिसर में आ धमका। शोर मचाने ने पर तेंदुआ जंगल क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: आइडीपीएल के लेडीज क्लब स्थित प्राइमरी स्कूल में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। हालांकि, विद्यालय के प्रांगण से होते हुए तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। काफी तलाश के बाद भी तेंदुआ नजर नहीं आया।

    शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं शुरू हो चुकी थी। इसी बीच विद्यालय से सटे जंगल से निकल कर एक तेंदुआ विद्यालय के प्रांगण में आ पहुंच। विद्यालय के स्टाफ में शोर मचाया तो तेंदुए जंगल में भाग गया। सूचना पर चौकी प्रभारी आइडीपीएल प्रकाश पोखरियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    पढ़ें:-टिहरी में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को शिकारी ने मार गिराया

    पुलिस ने आस-पास क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ का कुछ पता नहीं चल पाया। स्कूल में तेंदुआ आने से बच्चे और शिक्षक खौफजदा है। तेंदुआ के स्कूल में पहुंचने की घटना के बाद कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से घर भी ले गए।


    पढ़ें:-छत पर तेंदुआ, साढ़े तीन घंटे सहमे रहे 1500 छात्र