यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, अब तक 45 हो चुके हैं शिकार
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेंदुए ने दो और गायों को अपना निवाला बनाया। ...और पढ़ें

पौड़ी गढ़वाल, [जेएनएन]: यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेंदुए ने दो और गायों को अपना निवाला बनाया। पिछले आठ माह में तेंदुए अब तक 45 मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।
पढ़ें- सैलानियों से गुलजार हुआ राजाजी का आंगन
बीती रात तेंदुए ने बालम सिंह की दो गायों को निवाला बनाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए न ही अब तक पिजंरा लगाया और न ही जंगल में गश्त की जा रही है।
ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी ने वन्यजीव प्रतिपालक को ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर उन्होंने रेंज कार्यालय की घेराव की चेतावनी दी है।
पढ़ें-ऋषिकेश में तारबाड़ के जाल में फंसकर तेंदुए ने तोड़ा दम