Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस के बागी विधायक चैंपियन फिर आए चर्चाओं में, वीडियो में दिखे..., पढ़ें खबर

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2016 09:20 AM (IST)

    अपने अलग अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उनका एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून। अपने अलग अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उनका एक वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो रखा है, जिसमें चैंपियन नृत्य का आनंद लेते दिख रहे हैं।
    हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम राजनीति से ज्यादा उनकी जीवनशैली को लेकर सुर्खियों में रहता है। चैंपियन ने कभी आइआइटी रुड़की में छात्रों के बीच शर्ट उतारकर अपने मसल्स से वाहवाही लूटी तो कभी अवैध खनन करने वालों को दौड़ाकर दबंगई का अहसास कराया। साथ ही एक वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में पिस्टल लेकर डांस करते नजर आए। उसमें उनकी पत्नी रानी देवयानी समेत परिवार के लोग भी मौजूद दिख रहे हैं।
    इस बार एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रखा है। इसमें कुंवर प्रणव चैम्पियन के प्राइवेट रूम में एक युवती डांस कर रही, जिसका कुंवर चैंपियान आनंद ले रहे हैं। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
    पढ़ें:-प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनता देख, प्रेमी ने मंगेतर से खोल दी दिल की बात, पढ़ें पूरी खबर...