विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 10:46 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 02:00 AM (IST)

मसूरी में बीते रोज एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

मसूरी में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत
मसूरी में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

मसूरी, [जेएनएन]: धनोल्टी से लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाकी के चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं।

उप जिलाधिकारी धनोल्टी देवेंद्र सिंह नेगी से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी बाबर खान का राजा रोड पर वैली आयरन स्टोर है। शुक्रवार को वह परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ कार (यूके07वी1196) से धनोल्टी घूमने गए हुए थे। धनोल्टी से लौटते वक्त शाम करीब पांच बजे तुरतुरिया बैंड के पास हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: ट्रक की चपेट में आने से बुग्गी चालक की मौत

स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन और धनोल्टी पुलिस की टीम ने सभी को खाई से निकाला। घायलों की पहचान बाबर खान, शीबा खान और मुजाहिद के रूप में हुई। सभी घायलों को लंढौर कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शीबा गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें: कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, मजदूर की गिरकर हुई मौत

उप जिलाधिकारी धनोल्टी ने बताया कि मृतक महिला व एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि, कोई भी घायल उनका नाम आदि बताने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर होम गार्ड को ट्रक ने कुचला, सिपाही ने कूद कर बचाई जान

यह भी पढ़ें: भाजपा समर्थकों की बस खाई में गिरी, दो की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।