Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना के अंग बने 565 नौजवान अफसर

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jun 2016 09:55 AM (IST)

    आज भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 565 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 45 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम। आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे, तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे।
    आज भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 565 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 45 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। दक्षिण पश्चिमी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद ने परेड की सलामी ली। सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।

    पढ़ें:-जेंटलमैन कैडेट्स को मिला काबिलियत का इनाम


    कंपनी सार्जेंट मेजर कुमार गौरव, सिद्धार्थ शुक्ला, परमेंद्र सिंह, अक्षय रामदास गायकवाड, चीनू कुंजमोन व अक्षत चंदेल ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे।

    इसके बाद परेड कमांडर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिये उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी।

    PICS: भारतीय सेना के अंग बने 565 नौजवान अफसर 

    लेफ्टिनेंट जनरल सरथ चंद्र ने परेड की सलामी लेने के बाद ने कहा कि नव सैन्य अधिकारी परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफोरमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह बिष्ट को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई।

    पढ़ें:- आर्मी कैडेट कॉलेज की 107वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 कैडेट हुए आइएमए की मुख्यधारा में शामिल

    अमन ढाका को स्वर्ण और एन दिनेश कुमार को रजत पदक मिला। राजेंद्र सिंह बिष्ट को कांस्य पदक प्रदान किया गया, जबकि अभिजीत चौधरी ने सिल्वर मेडल (टीजी) ने हासिल किया। भूटान के चौकी दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर इंफाल कंपनी को मिला। इस दौरान कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी, डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-कमान्डेंट परेड में 610 जेंटलमैन कैडेट्स ने दिखाया दमखम