विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में संदिग्धों की सूचना पर अलर्ट, स्कैच जारी; पिथौरागढ़ से चार पकड़े

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 26 Jan 2016 11:00 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2016 09:10 AM (IST)

उत्तराखंड में गंणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्धों की सूचना से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एक संदिग्ध ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में गंणतंत्र दिवस पर गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्धों की सूचना से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एक संदिग्ध का पुलिस मुख्यालय ने स्कैच भी जारी किया है। वहीं संदेह के आधार पर पिथौरागढ़ जनपद से चार संदिग्ध को पुलिस ने धर दबोचा।
हाल ही में रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से उत्तराखंड में पुलिस महकमा सतर्क है। इन आतंकियों की अर्द्धकुंभ में धमाके की योजना थी।
उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्दू ने देहरादून में एक संदिग्ध के देखे जाने की जानकारी देते हुए इसका स्कैच जारी किया है। बताया जा रहा है कि खुफिया विभाग ने राजधानी देहरादून में करीब आठ संदिग्ध आतंकियों के आने की सूचना दी है। इस सूचना से पुलिस महकमें में भी हड़कंप मचा है।

देर रात विभिन्न स्थानों पर लगे ऐसे आठ संदिग्ध सीसीटीवी कैमरों में नजर आए। ये चार-चार के ग्रुप में बताए जा रहे हैं। इनमें से एक का चेहरा नजर आ रहा है। वहीं अन्य ने नकाब पहने थे। ऐसे में पुलिस ने एक का स्कैच जारी किया है। इसके साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डे में चेकिंग की जा रही है।
उधर, पिथौरागढ़ में भारत नेपाल सीमा पर धारचूला से चार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ये चारों गत देर शाम दिल्ली-धारचूला रोडवेज बस से धारचूला पहुचे थे।
इसके बाद चारों ने नेपाल सीमा पर स्थित पर्यटक आवास गृह में कमरे बुक कराए। फिर खाना खाने धारचूला बाजार में एक होटल में गए। इनकी गतिविधियों को देख होटल के लोगों को शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम युसूफ कुरैशी बताया।
पढ़ें-हरिद्वार से चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अर्द्धकुंभ में थी धमाके की साजिश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।