विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात लूट की वारदात को अंजाम देने वाला निकला बीबीए का छात्र

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2016 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:25 AM (IST)

देहरादून पुलिस ने एक ऐसे शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया, जिसने सात लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दून में बीबीए का छात्र है।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: दून में मोबाइल लूट की सात वारदातें अंजाम दे चुके शातिर युवक को कोतवाली पुलिस ने दर्शनलाल चौक के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास लूटे गए मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी दून के एक संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।
राजधानी देहरादून में बीते दिनों में नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर, कोतवाली समेत अन्य इलाकों में मोबाइल लूट की घटनाएं घटित हुई है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पढ़ें: हैलो पुलिस! यहां डकैती हुई है, पुलिस पहुंची तो मामला निकला कुछ और
धारा चौकी इंचार्ज मनमोहन सिंह नेगी दर्शनलाल चौक के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी के पास अलग-अलग कंपनी के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए।

पढ़ें: काशीपुर में बदमाशों ने महिला का पर्स उड़ाया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दून के एक प्राईवेट संस्थान में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम पुत्र जितेन्द्र निवासी सिलवाड़ा शामली यूपी दून में शिमला बाइपास बसंत होम में रहता है।

पढ़ें: बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ा, पर नहीं मिले रुपये...

पढ़ें:-दसवीं के छात्र ने मां के खाते से उड़ाए 4.70 लाख, दोस्तों के लिए खरीदी...

पढ़ें: कोतवाली में पुलिस का सम्मान, बाहर लुट गई महिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।