Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार खाई में गिरी, पुलिस कर्मी की मौत; तीन घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 24 Nov 2017 09:07 PM (IST)

    लखवाड़ क्षेत्र के अंतर्गत शादी समारोह से लौट रही वैगनआर के जुड्डो यमुना पुल के पास खाई में गिरने से एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। ...और पढ़ें

    कार खाई में गिरी, पुलिस कर्मी की मौत; तीन घायल
    कार खाई में गिरी, पुलिस कर्मी की मौत; तीन घायल

    विकासनगर, [जेएनएन]: कोतवाली लखवाड़ क्षेत्र के अंतर्गत शादी समारोह से लौट रही वैगनआर जुड्डो यमुना पुल के पास खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

    रात करीब 10:30 बजे एक वैगनआर जुड्डो यमुना पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जबकि, एक ने कार से पहले ही कूदकर जान बचाई। 

    घायल युवक ने मृतक का नाम सुंदर सिंह चौहान निवासी ग्राम कांदा बताया। मृतक पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है। युवक इससे पहले और कुछ बता पाता, वह बेहोश गया। डाकपत्थर चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। वह लखवाड़ क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे थे।

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा जिले में बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत

    यह भी पढ़ें: कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; दो महिला लापता

    यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, दिल्ली के एक छात्र की मौत