Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; दो महिला लापता

    By BhanuEdited By:
    Updated: Mon, 20 Nov 2017 10:57 PM (IST)

    गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी के निकट सड़क निर्माण में कार्यरत मजूदरों को बीआरओ के कैंप की तरफ ला रहे वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो ...और पढ़ें

    कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; दो महिला लापता
    कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; दो महिला लापता

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से लगभग दो किलोमीटर आगे एक कैंपर वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो महिला मजदूर लापता हैं। महिलाओं की तलाश के लिए रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। 

    हादसा गत देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि भैरवघाटी में बीआरओ के कैंप में कार्यरत मजदूर करीब दो किलोमीटर आगे सड़क निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। रात को दो महिला मजदूर काम समाप्त करने के बाद कैंपर वाहन के कैंप की तरफ लौट रही थीं। 

    तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद एसडीआरएफ और हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रात को सर्ज अभियान चलाया, लेकिन तब किसी का पता नहीं चल सका। 

    सुबह खाई से वाहन चालक पवन (35 वर्ष) निवासी नेपाल का शव बरामद किया गया। महिलाओं का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में एसडीआरएफ के जवान जुटे हुए हैं। 

    यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, दिल्ली के एक छात्र की मौत 

    यह भी पढ़ें: बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल

    यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

    खबरें और भी