विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार खाई में गिरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 18 Nov 2017 11:01 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Nov 2017 10:48 PM (GMT+05:30)

उत्तरकाशी के झाला गांव को जाने वाले मार्ग में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। हादसे में पूर्व ...और पढ़ें

कार खाई में गिरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत
कार खाई में गिरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: शुक्रवार की देर रात झाला के पास एक अल्टो कार के खाई में गिरने से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को हल्की चोट आई। घायलों को आर्मी अस्पताल हर्षिल में प्राथमिक उपचार दिया गया। 

देर रात को झाला गांव को जाने वाले मार्ग में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। हादसे में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अत्तर सिंह रौतेला पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी झाला की मौके पर ही मौत हुई। 

कार में सवार झाला निवासी वाहन चालक दिनेश सिंह, सुरेश सिंह व अरविंद घायल हुए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को हर्षिल आर्मी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। 

हर्षिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अत्तर सिंह के शव का पंचनामा किया गया है। परिजन पोस्टमार्टम की कार्यवाही नहीं चाह रहे हैं। ऐसे में शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गहरी खार्इ में गिरी मैक्स, सवार सभी लोग घायल

यह भी पढ़ें: खाई में गिरी कार, पूरी रात बेहोश पड़ा रहा प्रधान

यह भी पढ़ें: कार के खाई में गिरने से पिता की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।