विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार के खाई में गिरने से पिता की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 10:51 AM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 09:14 PM (IST)

बच्चों संग मंसार मेले से घर लौट रहे व्यक्ति की कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।

कार के खाई में गिरने से पिता की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे
कार के खाई में गिरने से पिता की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे

पौड़ी, [जेएनएन]: पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित फलस्वाड़ी गांव में लगे मंसार मेले से लौट रहे एक व्यक्ति की कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे बाल-बाल बच गए। 

जानकारी के मुताबिक चमना गांव निवासी कमल किशोर (40 वर्ष) गत शाम दो बेटे ओजस (11) और रुद्रा तेजस (8 वर्ष) के साथ मंसार मेले में गए थे। देर रात वे कार से घर लौट रहे थे। 

जैसे ही कार कटुलस्यूं के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तीनों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कमल किशोर ने दम तोड़ दिया। 

गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों बच्चें सुरक्षित हैं। कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

यह भी पढ़ें: सवारियों से भरी बस सड़क पर धंसी, यात्री रहे परेशान

यह भी पढ़ें: खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल 

यह भी पढ़ें: सवारियों से भरी बोलेरो गिरी खार्इ में, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।