विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गहरी खार्इ में गिरी मैक्स, सवार सभी लोग घायल

By raksha.panthariEdited By:
Published: Sun, 12 Nov 2017 06:13 PM (IST)

चमोली जिले के नारायणबगड़ में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मैक्स सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गहरी खार्इ में गिरी मैक्स, सवार सभी लोग घायल
गहरी खार्इ में गिरी मैक्स, सवार सभी लोग घायल

चमोली, [जेएनएन]: कर्णप्रयाग-ग्‍वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मैक्स सवार सभी लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र नारायणबगड़ में भर्ती कराया गया। 

कर्णप्रयाग-ग्‍वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलसारी से कर्णप्रयाग जा रही मैक्स अचानक नारायणबगड़ के पास अनियंत्रित होकर खार्इ में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक गंभीर सिंह पुत्र रतन सिह, ग्राम जबरकोट, अशोक कुमार पुत्र महेशानंद ग्राम पास्‍तोली, मनोज जोशी पुत्र सुरेशानंद जोशी ग्राम चिडिगा मल्‍ला, हरिबल्‍लभ पुत्र ख्‍याली राम जोशी ग्राम प्रधान नेल ढालू, ललित मोहन पुत्र नरेन्‍द्र सिंह ग्राम पास्‍तोली, उमेश चन्‍द्र पुत्र गोविन्‍द प्रसाद देवराड़ी ग्राम सूना थराली और मनोज सती नारायणबगड़ घायल हो गए हैं। 

सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र नारायणबगड़ में भर्ती कराया गया। डा. नवीन डिमरी के अनुसार सभी की स्थिति सामान्‍य है और उन्हें उपचार दिया जा रहा है। वहीं मौके पर थराली थाना प्रभारी शशि भी दल-बल के साथ पहुंच गए थे। 

यह भी पढ़ें: खाई में गिरी कार, पूरी रात बेहोश पड़ा रहा प्रधान

यह भी पढ़ें: कार के खाई में गिरने से पिता की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे

यह भी पढ़ें: सवारियों से भरी बस सड़क पर धंसी, यात्री रहे परेशान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।