Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 18 Nov 2017 10:49 PM (IST)

    सिडकुल मार्ग पर बस और टेंपो की टक्कर में फैक्ट्री कर्मी महिला की मौत हो गई, जबकि 13 महिलाएं घायल हुईं। सभी महिलाएं एक फैक्ट्री में काम के लिए जा रही थ ...और पढ़ें

    बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल
    बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल

    सितारगंज, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: सिडकुल मार्ग पर बस और टेंपो की टक्कर में फैक्ट्री कर्मी महिला की मौत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार अन्य 13 महिलाएं घायल हुईं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।  

    सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने सितारगंज से 14 महिलाएं टेंपो से जा रही थी। तभी सिडकुल मार्ग पर सामने से आ रही एक बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे मजरा सिसौना की रहने वाली ममता राणा (26 वर्ष) पत्नी बलराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

    हादसे में राधा, वीरवती, मनजीत कौर, मंजू समेत टैपों मे सवार सभी 13 महिलाएं घायल हो गई है जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मंजू वीरवती और राधा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

    यह भी पढ़ें: गहरी खार्इ में गिरी मैक्स, सवार सभी लोग घायल

    यह भी पढ़ें: खाई में गिरी कार, पूरी रात बेहोश पड़ा रहा प्रधान