Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड के हर मंडल तक पहुंचेगी पीएम के मन की बात

    By raksha.panthariEdited By:
    Updated: Wed, 06 Sep 2017 09:30 PM (IST)

    उत्तराखंंड के हर मंडल में अब पीएम मोदी के मन की बात सुनी जाएगी। जन-जन तक पीएम के मन की बात को पहुंचाने के लिए हर मंडल में रेडियो लगााए जाएंगे। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के हर मंडल तक पहुंचेगी पीएम के मन की बात
    उत्तराखंड के हर मंडल तक पहुंचेगी पीएम के मन की बात

    देहरादून, [जेएनएन]: केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां और पीएम के मन की बात जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के हर मंडल को रेडियो दिया जाएगा। इसका पूरा खर्चा संगठन उठाएगा। साथ ही आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव में सरकार की उपलब्धियों को मुद्दा बनाया जाएगा। यह बातें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने श्रीदेव सुमननगर मंडल की राजेंद्रनगर में हुई कार्यसमिति की बैठक में कही।  

    राजेंद्रनगर में हुर्इ श्रीदेव सुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कर्इ प्रस्तावों पर चर्चा हुर्इ। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बूथ मंत्र देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एबीवीपी और भाजपा की विचारधारा समान होने के कारण नैतिकता के आधार पर दोनों संगठन एक-दूसरे के सहयोगी हैं। 

    वहीं इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने मंडल की उपलब्धियां गिनाईं। जबकि स्थानीय पार्षद नंदनी शर्मा ने मंडल का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को उपाध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने अनुमोदित किया। 

    इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। 

    इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा 

    कार्यसमिति में स्मार्ट सिटी, मेट्रो प्रोजेक्ट, सेंट्रल प्लास्टिक इंजीनियरिंग संस्थान, फैशन डिजाइनिंग संस्थान, युवाओं के लिए कौशल विकास योजना के अलावा पीएम जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, ज्योति बीमा योजना, स्वच्छ गंगा, मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन दोगुनी करने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। 

    यह भी पढ़ें: 'मैं यस बोल रहा हूं, इनका काम हो जाएगा' 

    यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी सौ से ज्यादा समस्याएं

    खबरें और भी