Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में वर्षा के आसार बरकरार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jun 2017 09:05 PM (IST)

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ बौछारें प ...और पढ़ें

    उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में वर्षा के आसार बरकरार
    उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में वर्षा के आसार बरकरार

    देहरादून, [जेएनएन]: राज्य में भले ही बदरा भले ही शांत हैं, लेकिन पांच पर्वतीय जिलों में वर्षा के आसार बरकरार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    हाल में हुई बारिश के बाद पर्वतीय इलाकों में मौसम खुशनुमा है, जबकि मैदानी इलाकों में पारा उछलने लगा है। हालांकि, सूबे में कहीं आंशिक तो कहीं आमतौर पर बादलों का डेरा है। 

    अलबत्ता, मैदानी क्षेत्रों में हल्की उमस महसूस होने लगी, बल्कि पारे ने भी उछाल भरी। देहरादून में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो पंतनगर में 39.0 डिग्री। ऐसा ही हाल दूसरे मैदानी क्षेत्रों का भी रहा। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है। 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में छह जून से दोबारा शुरू होगा बारिश का दौर

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, बालिका की मौत

    यह भी पढ़ें: बारिश से बेरीनाग में मकान ढहा, यमुनोत्री हाईवे चार घंटे रहा बंद