Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमरे में सोने जा रहा था युवक, आलमारी पर पड़ी नजर तो उड़ गए होश

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jul 2017 08:53 PM (IST)

    देहरादून में एक युवक कमरे के अंदर सोने के लिए जा रहा था। इस दौरान उनकी नजर आलमारी के ऊपर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। वहां एक बड़ा सांप कुंडली मारकर बैठा ...और पढ़ें

    कमरे में सोने जा रहा था युवक, आलमारी पर पड़ी नजर तो उड़ गए होश
    कमरे में सोने जा रहा था युवक, आलमारी पर पड़ी नजर तो उड़ गए होश

    देहरादून, [जेएनएन]: बंजारावाला रोड पर कार्गी में एक मकान में घुसे कोबरा सांप को पकड़कर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया। सांप आठ फीट का बताया जा रहा है और वह घर के कमरें में आलमारी के ऊपर कुंडली मारकर बैठा हुआ था।

     जानकारी के मुताबिक कार्गी क्षेत्र में सोनू कुमार का मकान है। रात को सोनू कुमार कमरे के अंदर सोने के लिए जा रहा था। इस दौरान उनकी नजर आलमारी के ऊपर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। वहां एक बड़ा सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था। 

     घर में सांप होने के सूचना पर परिवार वालों में हडकंप मच गया और वह बाहर भाग गए। इसी बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सोनू कुमार ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के सांप पकड़ने वाली टीम को दे दी। सूचना पर रात करीब बारह बजे टीम लीटर रवि जोशी के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची और बामुश्किल उन्होंने सांप को काबू किया। 

     रवि जोशी ने बताया कि यह कोबरा सांप था और इसकी लंबाई करीब आठ फीट थी। सांप को सुबह प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने भी देखा। उन्होंने टीम की जमकर प्रशंसा की। इसके बाद इसे जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में अमित भट्ट और नितिन शामिल थे।  

    खबरें और भी

    सांप घर में घुसने पर यहां करें संपर्क 

    टीम लीडर रवि जोशी ने कहा कि बरसात में अमूमन घर में सांप घुस जाते हैं। ऐसे में लोग इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। 

    रवि जोशी -9997453245,

    नितिन क्षेत्री-9410319314 

    बीर सिंह-9557098145

     यह भी पढ़ें: काफी लेने किचन में गया छात्र, जमीन पर नजर पड़ी तो उड़े होश

    यह भी पढ़ें: चारपाई के नीचे नजर पड़ी तो उड़ गए ग्रामीण के होश

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार में तालाब में तीन मगरमच्छ देख घबराए ग्रामीण