विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में शीतकाल की पहली बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 18 Nov 2017 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 04:00 AM (IST)

उत्‍तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

उत्तराखंड में शीतकाल की पहली बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी
उत्तराखंड में शीतकाल की पहली बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में आखिरकार शीतकाल की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि बारिश हल्की थी, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा लुढ़कने से सर्दी का एहसास बढ़ गया है। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली। बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला लंबे समय से जारी था, मगर सीजन में धाम में यह पहला हिमपात है। श्रद्धालुओं ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि रविवार को शीतकाल के लिए बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के साथ ही चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। 

शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाला। इसी के साथ पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून में हल्की बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर तक चला। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से न केवल वायु प्रदूषण का असर कम होगा, बल्कि रबी की फसल के लिए भी वरदान है।  देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक  विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश न होने से वातावरण खुश्क था। बारिश से वातावरण में तैर रहे धूल के कण भी बैठ जाएंगे। 

ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। बदरीनाथ और केदारनाथ में करीब आधा फुट से ज्यादा हिमपात के समाचार हैं। इससे केदारनाथ में लगातार दूसरे दिन पुनर्निर्माण कार्य नहीं किए जा सके। गंगोत्री और यमुनोत्री भी बर्फ से लकदक हो गए।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर----------अधिकतम----------न्यूनतम

बदरीनाथ---------04------------------(-5)

केदारनाथ--------01-------------------(-3)

गंगोत्री------------04-------------------(-6)

यमुनोत्री----------02-------------------(-9)

उत्तरकाशी-------18-------------------02

गोपेश्वर----------16--------------------05

रुद्रप्रयाग----------22-------------------16

हरिद्वार----------29.0----------------11.4

रुड़की-------------26.3----------------12.7

नैनीताल----------15.1-------------------7.6

मसूरी-------------14.8-------------------6.7  

देहरादून----------27---------------------11.7

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ और केदारानाथ समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।