विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम के उत्‍तराखंड दौरे पर टिकी सपा की निगाहें

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2016 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 07:30 AM (IST)

आगामी उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की मुलायम संदेश यात्रा का दूसरा चरण नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रारंभ होगा।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की मुलायम संदेश यात्रा का दूसरा चरण नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रारंभ होगा। उत्तर प्रदेश में मचे राजनीतिक घमासान की वजह से उत्तराखंड सपा को इस यात्रा में तो अपने केंद्रीय नेताओं का समय नहीं मिल पाया, मगर दिसंबर में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के भी उत्तराखंड आने की उम्मीद है। इन तीनों शीर्ष नेताओं के दो-दो बड़े कार्यक्रम राज्य में कराने की तैयारी है।
समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में अब तक हुए किसी भी चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई है। लिहाजा आगामी विधानसभा चुनाव पर अब सपा की उम्मीदें टिकी हुई हैं। चुनावी तैयारियों की कड़ी में सपा ने बीती जुलाई में प्रदेश के दो मैदानी जिलों हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में मुलायम संदेश यात्रा निकाली।

पढ़ें: स्पीकर के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, राज्यपाल से की शिकायत
अब दूसरे चरण में नवंबर के दूसरे हफ्ते से पर्वतीय जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत व बागेश्वर में मुलायम संदेश यात्रा प्रारंभ की जाएगी। प्रदेश संगठन इस यात्रा की तैयारी में जुटा है।

पढ़ें-उत्तराखंड में मोदी शीर्षासन करें तो भी नहीं जीतेंगेः हरीश रावत
पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह और किरणमय नंदा का भी इस यात्रा में आने का कार्यक्रम तय था, मगर उत्तर प्रदेश में मचे घमासान की वजह से दोनों नेताओं के कार्यक्रम स्थगित हो गए।
यानी, मुलायम संदेश यात्रा में अब कोई बड़ा नेता शामिल नहीं होगा। अलबत्ता, दिसंबर में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के दो-दो कार्यक्रम उत्तराखंड में होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के उद्देश्य से शीर्ष नेताओं के इस प्रस्तावित दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

पढ़ें-गुटबाजी के चलते उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों में पिछड़ी बसपा
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सत्यनारायण सचान ने बताया कि तीनों नेताओं ने इस बाबत अपनी सहमति दी है। हालांकि, अभी उनके कार्यक्रम की तिथि तय नहीं हो पाई है। तीनों शीर्ष नेताओं के गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में एक-एक कार्यक्रम कराए जाएंगे।

पढ़ें: कांग्रेस ने दलितों का वोट बैंक की तरह किया इस्तेमालः त्रिवेंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।