विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने दलितों का वोट बैंक की तरह किया इस्तेमालः त्रिवेंद्र

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 02:59 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:40 AM (IST)

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

News Article Hero Image

डोईवाला, [देहरादून]: भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का इस्तेमाल वोट की खातिर किया।
मार्खम ग्रांट के गांव धर्मचक में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश सरकार भी हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। अब प्रदेश की जनता का इससे विश्वास उठने लगा है।

पढ़ें: उत्तराखंड में आने लगे हैं हवाई नेता : सीएम
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की बनेगी। क्योंकि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विकास की नीतियों को लेकर घर-घर तक जाना होगा।

पढ़ें: 16 साल से भाजपा व कांग्रेस प्रदेश को कर रही कलंकित: राव
इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही अनु समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। अब समाज के लोग इस चाल में नहीं आने वाले। इस मौके पर सुरेंद्र मोगा, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी, महामंत्री संजीव सैनी, बख्तावर सिंह, बृजभूषण गैरोला आदि ने भी विचार रखे।
पढ़ें-उत्तराखंड: किशोर बोले, पीडीएफ पर नहीं बोलूंगा; सीएम ही जानें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।