विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौतेले पिता ने सात साल की पुत्री से किया दुष्‍कर्म, गिरफ्तार

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2016 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 05:06 AM (IST)

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा सात साल की बेटी से दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

विकासनगर, [जेएनएन]: क्षेत्र के एक गांव में सौतेले बाप ने सात वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर डाला। बस्ती के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया।

गुरुवार सुबह गांव निवासी रघुवीर ने पुलिस को सूचना दी। उसमें उसने बताया कि गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। सभी घरों के परिवार शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच गांव के ही टिंकू ने अपनी सात साल की नाबालिग सौतेली बेटी को घर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के चिल्लाने पर जब तक आस-पास से लोग पहुंचे, तब तक आरोपी भाग निकला।

पढ़ें-पांच बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे और पोते को छोड़कर प्रेमी संग हुई फुर्र

सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें:-पूर्व फौजी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया तार-तार

पढ़ें:-दो किशोरियों को अगवा कर किया गया दुष्कर्म

पढ़ें:-दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने सुनाई दस साल की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।